अमेरिका में थे भारत जैसे हालात, रोजाना मिलते थे 1-3 लाख कोरोना मरीज; वैक्सीनेशन ने कम किए 80% केस

By: Pinki Fri, 23 Apr 2021 12:57:26

अमेरिका में थे भारत जैसे हालात, रोजाना मिलते थे 1-3 लाख कोरोना मरीज; वैक्सीनेशन ने कम किए 80% केस

भारत इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. कोरोना के नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,320 कोरोना मरीज मिले। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पहले भारत में गुरुवार को 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए थे।

भारत में अभी जो हालात हैं, कुछ वैसे ही सितंबर से लेकर जनवरी तक अमेरिका में थे। हर दिन 1 से 3.07 लाख के बीच कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव भी हुआ। जैसे भारत में नेताओं की रैलियों में भीड़ उमड़ती थी, वैसी ही बेकाबू भीड़ वहां भी रहती थी। ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहनते थे। हर दिन 2 से 6 हजार के बीच लोगों की मौतें हो रही थीं, लेकिन पूरे देश ने हार नहीं मानी। वैक्सीनेशन तेजी से हुआ। अब हालात ये है कि यहां की 39.56% आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके चलते संक्रमण की रफ्तार में 80% की गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहां हर दिन 1-3 लाख मरीज मिलते थे, अब 50-60 हजार मरीज मिल रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com